{"_id":"6798feb1c09769fe2a021938","slug":"education-board-gave-mercy-chance-to-deled-student-teachers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129174-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस
Tue, 28 Jan 2025 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 के छात्र-अध्यापकों को फरवरी-2025 में संचालित होने वाली परीक्षा में मर्सी चांस दिया है। यह जानकारी बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने दी।
बोर्ड सचिव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 के छात्र-अध्यापक, अध्यापिकाएं जिन्होंने डीएलएड दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम व द्वितीय वर्ष में एक विषय, अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। उन सभी छात्र-अध्यापकों को डिप्लोमा पूर्ण करने के लिए एक मर्सी चांस प्रदान किया है। संबंधित छात्र अध्यापक, अध्यापिकाएं प्रत्येक वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 10,000 रुपये सहित सात फरवरी 2025 तक ऑफलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रवेश वर्ष 2022-2024 में परीक्षा में अनुत्तीर्ण, री-अपीयर रहे छात्र-अध्यापक, अध्यापिकाएं जो किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, वे भी निर्धारित शुल्क सहित सात फरवरी तक अपना ऑफलाइन आवेदन-फाॅर्म व फोटो संबंधित संस्था से सत्यापित करवाने उपरांत शिक्षा बोर्ड कार्यालय में दस्ती जमा करवा सकते हैं।