{"_id":"69090187b283a18ae704aae5","slug":"education-board-employees-angry-over-answer-sheet-printing-system-warn-of-agitation-in-door-meeting-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142036-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: उत्तरपुस्तिका मुद्रण प्रणाली को लेकर शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों में रोष, द्वार सभा में दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: उत्तरपुस्तिका मुद्रण प्रणाली को लेकर शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों में रोष, द्वार सभा में दी आंदोलन की चेतावनी
Tue, 04 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड परिसर में द्वार सभा को संबोधित करते सुखदर्शन सरोहा।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सोमवार को उत्तरपुस्तिका मुद्रण प्रणाली को लेकर कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए द्वार सभा का आयोजन किया। यह सभा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन, संबद्ध कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
द्वार सभा की अध्यक्षता सत्यवीर सिंह स्वामी और जितेंद्र दलाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन महासचिव सोमवीर सिंह पूनिया ने किया। सभा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा, जिला प्रधान सुरजभान जटासरा, बिजली बोर्ड से सर्कल सचिव अशोक गोयत, भिवानी ब्लॉक के प्रधान सुशील आलमपुर सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
महासचिव सोमवीर सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा बार-बार मांग उठाने के बावजूद बोर्ड प्रशासन न केवल मांगों को नजरअंदाज कर रहा है, बल्कि संगठन की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक संगठन नेता का तबादला द्वेष भावना से फरीदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
सभा में उत्तरपुस्तिका मुद्रण कार्य को गोपनीय सैल को सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए गए। कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि बिना विचार-विमर्श के यह कार्य गोपनीय सैल को सौंपना पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने बोर्ड प्रशासन से हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करने की अपील की। सभा में चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन ने अब भी संस्था हित की मांगों को नहीं माना, तो सर्व कर्मचारी संघ शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान देवेंद्र श्योराण, जोगेंद्र, सुरेश चौहान, रविंद्र, अरविंद, भारतदीप सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।