फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   education

नियमों की अनदेखी कर स्कूल में पढ़ रहे थे पहली से आठवीं तक के बच्चे

Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
education
स्कूल में निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के लोग बच्चों से बातचीत - फोटो : Bhiwani
प्रदेश सरकार ने भले ही स्कूल खोलने की अनुमति ना दी हो मगर निजी स्कूल संचालक न केवल बच्चों को बुला रहे है बल्कि पूरी कक्षाएं भी लगा रहे है। ऐसा ही मामला सामने आया बड़ेसरा गांव में। गुप्त सूचना के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह की टीम स्कूल पहुंची तो पहली से आठवीं तक के बच्चों की कक्षाएं लग रही थी। इस बारे में प्रिंसिपल को हिदायत दी गई और नोटिस भी जारी किया गया। नोटिस के जवाब के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शहर में चार अन्य जगह छापा मारकर करीब 1300 किलो रसगुल्ले से भरी गाड़ी पकड़ी। तीन जगह से घी, दूध, खोवा और पतीसा के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, सीआईडी से एसआई सुनील कुमार, एयरसेल धर्मेंद्र ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ेसरा गांव स्थित एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में टीम पहुंची तो हैरान रह गई। सभी कक्षाओं में बच्चे बैठे थे। 11वीं, 12वीं कक्षा के नहीं बल्कि पहली से आठवीं तक के। जबकि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर रखा है। केवल 11वीं और 12वीं के बच्चों को सिर्फ अपनी पढ़ाई संबंधित परेशानी के समाधान के लिए ही आने की अनुमति है। स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 80 बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व जिला शिक्षा विभाग की टीम पहुंची तो एक-एक कक्षा में 20 से 30 बच्चे बैठे थे। जिसके बाद बच्चों से पूछताछ की गई तो पाया कि पिछले करीब 10 दिन से स्कूल नियमित रूप से लग रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने स्कूल से संबंधित रिकार्ड लेकर स्कूल प्राचार्य को हिदायत दी कि कोविड-19 के मध्यनजर कक्षा प्रथम से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को स्कूल में न बुलाया जाए। स्कूल में अन्य खामियां भी मिली, जिसके बाद स्कूल को नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जगह निरीक्षण कर लिए मिठाइयों के सैंपल सील
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर में चार और जगह निरीक्षण किया। सबसे पहले हनुमान गेट चौ. बंसीलाल पार्क के साथ निरीक्षण किया और एक दुकान से दूध और खोए के सैंपल जांच के लिए सील किए। इसके बाद न्यू भारत नगर में निरीक्षण किया गया। जहां से घी का सैंपल लिया गया। टीम ने रोहतक गेट पर एक किराना स्टोर का निरीक्षण कर यहां से पतीसा का सैंपल लिया। यहां के बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने सब्जीमंडी के पास रोहतक रोड पर रसगुल्लों से भरी एक गाड़ी पकड़ी। जिसमें करीब 1300 किलो रसगुल्ले थे। जिन्हें बिक्री के लिए यहां लाया गया था। टीम शाम तक इसकी जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed