फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   education

अब सीबीएलयू से कर सकेंगे पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड एमएससी

Sat, 25 Jul 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
education
सीबीएलयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल। - फोटो : Bhiwani
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से विद्यार्थी अब पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड एमएससी भी कर सकेंगे। इसके अलावा जियो इंफोर्मेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, एरोबिक और जिम प्रशिक्षक कोर्स भी कर सकेंगे। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय ने नए कोर्स की तैयारी की है। स्थापना दिवस पर यूनिवर्सिटी के नए परिसर में पौधरोपण भी किया गया
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने गठन के मात्र छह वर्षों में शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय ने नकल रहित परीक्षाओं का सफल संचालन, डिजिटल डिग्री, च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम, चरित्र निर्माण पर पाठ्यक्रम, दो अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने नए कोर्सेज में पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी, जियो इंफोर्मेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, एरोबिक और जिम इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) कोर्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय में विभिन्न 11 हॉबी क्लबों का गठन किया है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय की प्राथमिकता भारतीय संस्कारों एवं मूल्यों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि किस प्रकार विद्यार्थियों को उद्यमशील बनाया जाए और इस क्षेत्र की स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जा सके। विश्वविद्यालय में 30 लाख रुपये की लागत से इनक्यूबेटर सेंटर स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित परिसर में तेजी से निर्माण कार्य जारी है। इस वर्ष के अंत तक कुछ कोर्सेज नए भवन में प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सामाजिक सहभागिता के साथ कोरोना रिलीफ फंड में तीन माह में अपने वेतन से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने विश्वविद्यालय द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया एवं परीक्षाओं पर विचार रखे। विश्वविद्यालय की वार्षिक आंतरिक पत्रिका उत्कर्ष एवं दाखिला विवरिका को रिलिज किया गया। सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी ऋषि शर्मा ने संचालन किया। विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित परिसर में सुबह पौधरोपण किया गया। कुलपति प्रो.आरके मित्तल, कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व जज एनआर जैन, अधिवक्ता एनडी गुप्ता, पवन जैन, डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक, प्रो. ललिता गुप्ता, प्रो. संजीव कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह ने पौधरोपण किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों की ऑनलाइन संगीत काव्य पाठ की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed