फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   E-library inaugurated in Indiwali and Dharanbas today

Bhiwani News: इंदीवाली व धारणबास में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन आज

Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
E-library inaugurated in Indiwali and Dharanbas today
तोशाम। महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी 13 व 14 मई को जिले के विभिन्न गांवों में दौरा कर जन समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी जिला के गांव इंदीवाली व धारणबास में दौरा कार्यक्रम के दौरान 13 मई को ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन भी करेंगी। इसके अलावा विभिन्न गांवों में अन्य विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी 13 मई को 11:30 बजे खारियाबास चौक पर पहुंचेगी और गांव की फिरनी का नींव पत्थर रखकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद मंत्री 12 बजे गांव धारणबास में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन कर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद श्रुति चौधरी 12:30 बजे गांव देवराला, एक बजे गामडी देवराला व दो बजे खापड़बास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद 2:30 बजे इंदीवाली में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन कर गांववासियों की समस्याएं सुनेंगी। इसके अलावा मंत्री तीन बजे लाडियावाली, 3:30 बजे बिजलानाबास व चार बजे डाब ढाणी में जनसमस्याएं सुनेंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रुति चौधरी 14 मई को 10 बजे गांव बागनवाला में, 10:30 बजे डाडम में, 11 बजे सरल में, 11:30 बजे गांव छपार रागड़ान में गांव की फिरनी का उद्घाटन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। इसी प्रकार से 12 बजे छपार बास में, 12:30 बजे छपार जोगियान में, एक बजे ढाणी सरल में, दो बजे खरकड़ी माखवान में, 2:30 बजे लक्ष्मणपुरा में व तीन बजे झांवरी में जनसमस्याएं सुनेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed