फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   E-compensation and Deen Dayal Upadhyay Antyodaya Family Security Scheme

केंद्र व राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए कर रही काम : मुख्यमंत्री नायब सिंह

Sat, 22 Jun 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
E-compensation and Deen Dayal Upadhyay Antyodaya Family Security Scheme
​भिवानी में ई-क्षतिपूर्ति के लाभा​र्थियों को कार्ड वितरित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह व अन्य नेत
भिवानी। बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में ई-क्षतिपूर्ति व दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत प्रभावित परिवारों व किसानों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राशि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मोटे अनाज की पौष्टिकता के बारे में प्रस्ताव रखा। यूएनओ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है, अब इसका विश्व में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे देश के किसानों को काफी आर्थिक फायदा मिलेगा। केंद्र व राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब व किसान हित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को सीधा-सीधा फायदा हो रहा है। सरकार किसान और गरीब को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की मजबूती के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब व्यक्ति को आवास मिले सके इसके लिए तीन करोड़ नये आवास बनाने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा रखा है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार अंत्योदय परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए सरकार की ओर से करीब 10 वर्ष के कार्यकाल में अंत्योदय परिवारों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के हक की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में आपसी सहयोग से विकास को गति देंगे और इस क्षेत्र को नंबर वन पर खड़ा करके रहेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का भिवानी की धरा पर स्वागत किया।
तोशाम से विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अंत्योदय की भावना से कार्य किया है। गरीब परिवारों को बिन मांगे उनका हक मिला है। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।





मौजूद रहे

इस दौरान पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, भाजपा का जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शंकर धूपड़, महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, रेनू डाबला, ठा. विक्रम सिंह, शिव परासर, जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक, एडीसी हर्षित कुमार, एसपी वरूण सिंगला, नगराधीश विपिन सिंह, जीप सीईओ अशवीर नैन, एसडीएम हरबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डॉ. विनोद फौगाट, डॉ. देवी लाल, अनिल शर्मा तोशाम, बबीता तंवर, मीना परमार, आरती शर्मा, नवीता तंवर, राजबाल श्योराण, मुकेश पहाड़ी, संजय जांगड़ा, नरेश शर्मा, रेनू डाबड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed