{"_id":"6ada5823fa84339ac70dbf99","slug":"duty-magistrates-deployed-at-power-stations-and-substations-arrangements-made-to-ensure-uninterrupted-power-supply-to-hospitals-and-jails-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-978402-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिजली घरों और सब स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, अस्पताल-जेल की बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिजली घरों और सब स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, अस्पताल-जेल की बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के इंतजाम
विज्ञापन
भिवानी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के बिजली घरों और सब स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला राजकीय सामान्य अस्पताल, जलघर और जिला कारागार में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश साहिल गुप्ता के आदेशानुसार, 220 केवी सब स्टेशन भिवानी, 132 केवी सब स्टेशन भिवानी और 132 केवी सब स्टेशन आईए भिवानी पर तहसीलदार जयबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 33 केवी सब स्टेशन चांग और इंडस्ट्रीज एरिया भिवानी पर बीडीपीओ नवीन कुमार तैनात रहेंगे। 132 केवी सब स्टेशन हालुवास और 33 केवी सब स्टेशन बीटीएम, हांसी रोड की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार गौरव राजोरा को सौंपी गई है।
220 केवी सब स्टेशन सांगवान और ईशरवाल, 132 केवी सब स्टेशन मिरान और खानक तथा 33 केवी और 132 केवी सब स्टेशन तोशाम पर नायब तहसीलदार तोशाम अशोक कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। 132 केवी और 33 केवी सब स्टेशन लोहारू पर तहसीलदार प्रियंका, 132 केवी सब स्टेशन ढिगावा जाटान पर नायब तहसीलदार लोहारू अंकित और 132 केवी सब स्टेशन बहल पर नायब तहसीलदार बहल सुरजीत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
132 केवी सब स्टेशन कैरू और जुई तथा 33 केवी सब स्टेशन जुई पर बीडीपीओ कैरू अमित तकसक की ड्यूटी रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन हुडा भिवानी पर नायब तहसीलदार गौरव राजोरा, 33 केवी सब स्टेशन बामला और बापोड़ा पर बीडीपीओ भिवानी नवीन कुमार, 33 केवी सब स्टेशन बवानीखेड़ा पर नायब तहसीलदार सुरेश कुमार और 33 केवी सब स्टेशन सिवानी पर बीडीपीओ सिवानी मोहित श्योराण तैनात रहेंगे।
पुलिस अधिकारियों के साथ भी तैनात रहेंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। डीएसपी भिवानी महेश कुमार के साथ जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार और डीएसपी अनूप कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार मित्तल को लगाया गया है।
लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ के साथ लोहारू जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार, तोशाम के डीएसपी दलीप सिंह के साथ पंचायती राज भिवानी के कार्यकारी अभियंता संभव जैन और सिवानी के डीएसपी सुरेंद्र सिंह के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सिवानी के कार्यकारी अभियंता कपिल देव को तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखें। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें ताकि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। -साहिल गुप्ता, जिलाधीश भिवानी
जिले के बिजली कार्यालयों में ये कर्मचारी रहे हड़ताल पर
सब डिविजन- नियमित कर्मचारी- ठेका कर्मी- नियमित कर्मी हड़ताल ठेका कर्मी हड़ताल
ऑपरेशन सर्कल: 16- 8- 15- 8
सिटी डिविजन भिवानी- 20- 14- 19- 13
सिटी सब डिविजन भिवानी- 34- 25- 29- 25
सब डिविजन नंबर एक- 66- 39- 63- 30
सब डिविजन नंबर दो- 69- 45- 67- 45
बवानीखेड़ा सब डिविजन- 40- 20- 40- 20
तोशाम एक सब डिविजन- 70- 53- 70- 53
तोशाम दो सब डिविजन- 52- 38- 52- 38
जूई सब डिविजन- 52- 73- 50- 73
सब अर्बन भिवानी- 11- 8- 11- 8
लोहारू सब डिविजन- 55- 48- 51- 48
सिवानी सब डिविजन- 50- 27- 49- 27
बहल सब डिविजन- 60- 41- 59- 41
ढिगावा जाटान- 52- 72- 51- 72
दादरी डिविजन- 13 7- 12- 7
सिटी दादरी- 45- 50- 42- 49
सब अर्बन दादरी- 49- 26- 47- 25
सांजरवास- 43- 26- 41- 26
बाढड़ा डिविजन- 4- 0- 3- 0
झोझू कलां सब डिविजन- 64- 80- 61- 79
सब डिविजन बाढ़डा- 56- 63- 56- 63
अटेलाकलां सब डिविजन- 45- 43- 41- 43
कुल: 966- 806- 929- 793