फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dussehra will be marked by green fireworks, and a 100-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze.

Bhiwani News: ग्रीन आतिशबाजी से सजेगा दशहरा, 100 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dussehra will be marked by green fireworks, and a 100-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze.
सेठ किरोड़ीमल पार्क में खड़ा रावण व कुंभकर्ण का पुतला।
भिवानी। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व मनाने के लिए शहर तैयार है। सेठ किरोड़ीमल पार्क में मुख्य दशहरा उत्सव के दौरान 100 फीट ऊंचे रावण और 80-80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का ग्रीन आतिशबाजी के साथ दहन होगा। अग्रसेन रामलीला कमेटी के आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह है।
विज्ञापन

सेठ किरोड़ीमल पार्क में तीनों पुतलों को तैयार करने पर करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। महेंद्रगढ़ के कारीगर मोहनलाल और उनके परिवार ने इन्हें अंतिम रूप दिया है। पुतले बनाने का काम उनकी सातवीं पीढ़ी कर रही है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार सामान्य पटाखों के बजाय ग्रीन आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है जिससे रंग-बिरंगी रोशनी के बीच पुतला दहन होगा। आयोजन में एडीजीपी आलोक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व राज्यसभा सदस्यों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

पहले होगा रामलीला का मंचन, फिर रात 7:45 बजे होगा पुतला दहन
अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी और प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला मंचन होगा। अंतिम प्रसंगों के बाद रात 7:45 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर से रेलवे रोड पर वाहनों का रूट बदला
दशहरा उत्सव में भीड़ की संभावना को देखते हुए दोपहर बाद घंटाघर से रेलवे रोड और वैश्य महाविद्यालय से घंटाघर की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। तोशाम और रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन बीटीएम चौक स्थित रेस्ट हाउस की ओर से गुजरेंगे। घंटाघर के बजाय दिनोद गेट से वाहनों को माल रोड की ओर मोड़ा जाएगा। घंटाघर से वैश्य कॉलेज होते हुए लाला लाजपत राय चौक तक केवल पैदल आवाजाही की अनुमति होगी।

मेला ग्राउंड में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
सेक्टर-13 स्थित भिवानी क्लब की ओर से मेला ग्राउंड में भी दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। यहां 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का ग्रीन आतिशबाजी के साथ दहन होगा। नरेंद्र शर्मा और प्रवीण बजाज ने बताया कि कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा और पुतला दहन शाम सात बजे किया जाएगा।



दशहरा पर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। कुछ मार्गों पर वाहनों का रूट बदला गया है। पुलिस टीमें चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेंगी और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल के मार्ग पर केवल पैदल आवाजाही होगी। - सुनील कुमार, प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed