फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   During the jail inspection, the CJM listened to the problems of the prisoners

Bhiwani News: जेल निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने सुनीं बंदियों की समस्याएं

Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
During the jail inspection, the CJM listened to the problems of the prisoners
जेल के निरीक्षण के दौरान बंदियों के साथ बातचीत करते सीजेएम पवन कुमार।  - फोटो : 1
भिवानी। जिला जेल के निरीक्षण के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य व्यवस्था और विधिक सहायता की स्थिति का आकलन करना रहा। बुधवार को सीजेएम पवन कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण करते हुए बैरकों, रसोईघर, अस्पताल कक्ष, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सीजेएम ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को पर्याप्त कंबल, गर्म कपड़े और बिस्तर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने तथा बीमार बंदियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। सीजेएम के निरीक्षण से बंदियों में संतोष देखा गया और उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed