फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   duplicate, email Id, board chairman

बोर्ड चेयरमैन की फर्जी आईडी बना ब्रांचों में भेजी ई-मेल

Thu, 06 Aug 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
duplicate, email Id, board chairman
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन की फर्जी ई-मेल आईडी बना बोर्ड की विभिन्न ब्रांचों में ई-मेल भेजने का मामला प्रकाश में आया है। सहायक सचिव ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज किया है। करीब तीन शाखाओं में इस फर्जी ई-मेल आईडी से ई-मेल भेजी गई और सभी में एक ही मैटर था कि आई वांट फेवर इन दिस मैटर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव चांदराम ने बताया कि चार अगस्त को उन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 2716 एट दा रेट जीमेल डॉट कॉम से काफी ई-मेल प्राप्त हुई। इनकी प्रति संलग्न स्पेशल एक्टससेल, एसपीआईओ, सुपरिंटेंडेंट एचबीएसई को भी की गई थी। जबकि बोर्ड चेयरमैन की असल ई-मेल आईडी अलग है। सभी में एक ही लाइन लिखी है कि आई वांट फेवर इन दिस मैटर। अब वह किसी मैटर में क्या चाहता है कुछ नहीं पता। उन्होंने पुलिस से यह फर्जी ई-मेल आईडी बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग की। बोर्ड अधिकारियों ने साथ ही धोखाधड़ी की संभावनाएं भी जताई और कहा कि ऐसा लगता है कि कोई चेयरमैन के नाम से ठगी करना चाहता है। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन -
किसी ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर ई-मेल की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फर्जी ई-मेल बनाने वाला पकड़ा जाएगा।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
बोर्ड चेयरमैन की फर्जी ई-मेल आईडी बनाने की शिकायत बोर्ड अधिकारियों की ओर से आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर विक्रांत, एसएचओ सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed