{"_id":"66e78a42a74b6a5aa5068676","slug":"dumpers-running-rampantly-in-bawani-khera-are-taking-lives-bhiwani-news-c-21-1-hld1018-465491-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानी खेड़ा में बेलगाम दौड़ रहे डंपर ले रहे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानी खेड़ा में बेलगाम दौड़ रहे डंपर ले रहे जान
Mon, 16 Sep 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भिवानी से हांसी तक बनाए जा रहे एनएचएआई की ओर से सड़क मार्ग निर्माण में चल रहे बेलगाम डंपर व अन्य वाहन लोगों की जान का कारण बन रहे हैं। बेलगाम डंफर दो सप्ताह में दो जान ले चुके हैं। थाना प्रभारी ने चुनाव के बाद इन पर लगाम कसने के संकेत दिए।
भिवानी से हांसी तक बनाए जा रहे हाईवे में अनेक डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर, जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। बीते कुछ माह पहले बड़सी मजरा में बिना नंबरों के डंपरों व इनकी गति रोकने के लिए ग्रामीणों ने रोष-प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। उस समय आरटीओ ने इन पर लगाम लगाने का आश्वासन भी दिया था। लोगों के अनुसार बेलगाम वाहनों पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकामयाब साबित हो रहा है। ये डंपर दो सप्ताह में दो को चपेट में ले चुके हैं। इनमें सिवाना के पूर्व सरपंच वजीर चंद चार सितंबर को अपनी पुत्री नीलम रानी संग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था और हाईवे निर्माण में कार्य कर रहे मशीन ने उसकी बेटी को कुचल दिया। इसकी मौके पर मौत हो गई थी और वे स्वयं बाल-बाल बचे थे।
वहीं, वीरवार को भी मां-बेटा हांसी से जीता खेड़ी आ रहे थे। सात वर्षीय पुनीत को डंपर ने कुचल दिया। इसकी मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे वाहन चालकों को नियमों की पालना करने के बारे में बताया गया है। चुनावों बाद इन पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा।