फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dumper drivers and owners closed the forks in protest against running overloaded dumpers in Khanak Pahad.

Bhiwani News: खानक पहाड़ में ओवरलोड डंपर चलाने के विरोध में डंपर चालक व मालिकों ने किया का कांटों को बंद

Sun, 09 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Dumper drivers and owners closed the forks in protest against running overloaded dumpers in Khanak Pahad.
 गांव खानक में मांगों को लेकर नारेबाजी करते लोग। 
तोशाम। खानक पहाड़ में ओवरलोड डंपर चलाए जाने के विरोध में डंपर चालक व मालिकों ने विरोध कर कांटों को बंद कर दिया। जिसके बाद डीकेपीएल कंपनी के मैनेजर ने मौके पर समस्या का समाधान कर कांटों को सुचारु रूप से चलवाया।
विज्ञापन

चालक व गाड़ी मालिकों की मानें तो अब भी ढाई से तीन टन पत्थर क्षमता से ज्यादा डाला जा रहा है। गाड़ी मालिक व ड्राइवरों का कहना है कि सरकारी एजेंसी एचएसआईआईडीसी द्वारा खानक पहाड़ में खनन कार्य किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार ओवरलोड को बंद कर रही है वहीं खानक में पहाड़ में चलाया जा रहा है। चालकों का कहना है कि अगर ओवरलोड डंपर चलेंगे तो उनकी जान माल को खतरा होगा। ओवरलोड डंपर चलने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी समस्या होगी। गाड़ी मालिक व ड्राइवरों ने इसके विरोध में शुक्रवार देर सायं तीनों को बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ओवरलोड बंद नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी। जिसके बाद जिसके बाद डीकेपीएल कंपनी के मैनेजर ने मौके पर समस्या का समाधान कर कांटों को सुचारु रूप से चलवाया। चालक व गाड़ी मालिकों की मानें तो अब भी ढाई से तीन टन पत्थर क्षमता से ज्यादा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे डीकेपीएल कंपनी के मैनेजर सुशील ठाकुर ने बताया कि छोटी-मोटी बातें चलती रहती है। पहाड़ में काम करने वाले सब अपने हैं। जो उनकी समस्या थी उसका समाधान कर दिया। धरना दे रहे पवन ने बताया कि अब ज्यादा ओवर लोड बंद कर दिया। अब भी प्रत्येक गाड़ी में ढाई से तीन टन पत्थर क्षमता से ज्यादा डाला जा रहा है। जो गलत है। इस बारे में एचएसआईआईडीसी के मैनेजर अनील सिंगला ने बताया कि हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed