{"_id":"6a24557a90959a842309ba03","slug":"due-to-the-shortage-of-instructors-one-unit-of-the-wireman-trade-at-devrala-iti-has-been-closed-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-152141-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अनुदेशकों की कमी से देवराला आईटीआई में वायरमैन ट्रेड की एक यूनिट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अनुदेशकों की कमी से देवराला आईटीआई में वायरमैन ट्रेड की एक यूनिट खत्म
Sat, 06 Jun 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
गुलशन देवराला
कैरू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र से ट्रेडवार अनुदेशकों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब दो वर्षीय ट्रेड के प्रशिक्षुओं को एक ही अनुदेशक प्रशिक्षण देगा। अनुदेशकों की कमी के चलते कुछ ट्रेडों की यूनिटों में कटौती की गई है। इसका असर संबंधित ट्रेड में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों पर पड़ सकता है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवराला में वायरमैन ट्रेड की प्रथम यूनिट में इस सत्र में दाखिले नहीं होंगे। विभाग ने इस ट्रेड की एक यूनिट समाप्त कर दी है। वायरमैन अनुदेशक की संख्या कम होने के कारण इसका प्रभाव न केवल यूनिट पर पड़ा है बल्कि अभ्यर्थियों को भी दाखिले के लिए एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है।
दरअसल कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिला ले सकेंगे। संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है लेकिन इस बार विभाग ने ट्रेडों में अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधी व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन
जहां पहले एक ट्रेड के लिए दो अनुदेशक नियुक्त होते थे वहीं अब एक ही अनुदेशक को जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में विभागीय स्तर पर हुई मैपिंग के बाद राज्य की आईटीआई में एक ट्रेड के लिए एक अनुदेशक रखने का निर्णय लिया गया है।
वायरमैन ट्रेड का पाठ्यक्रम दो वर्षीय है और इसमें दो यूनिट संचालित होती रही हैं। दोनों यूनिटों के लिए अलग-अलग अनुदेशक नियुक्त होते थे। अब एक अनुदेशक होने की स्थिति में वह केवल एक यूनिट के प्रशिक्षुओं को ही प्रशिक्षण दे सकेगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में द्वितीय वर्ष के अभ्यर्थियों के पास आउट होने के बाद अगले वर्ष प्रथम वर्ष में दाखिले होंगे और तब भी एक ही अनुदेशक दोनों वर्षों के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देगा।
घटती अनुदेशकों की संख्या व पुराने भवन से घटा देवराला आईटीआई में अभ्यर्थियों का रुझान
देवराला राजकीय आईटीआई में पिछले लगभग 10 वर्षों से अनुदेशकों की संख्या में कमी और नई इमारत का निर्माण नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों का संस्थान के प्रति रुझान कम होता जा रहा है। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र में यहां दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह स्थिति निराशाजनक साबित हो रही है।
इन कर्मचारियों के सहारे चल रहा है आईटीआई में कार्य
देवराला आईटीआई में वर्तमान में कोपा, वायरमैन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के अनुदेशक कार्यरत हैं। संस्थान में एक लिपिक भी नियुक्त है। लोहारू आईटीआई के प्राचार्य शमशेर सिंह को देवराला आईटीआई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं हाल ही में यहां एक वायरमैन अनुदेशक की संख्या कम हुई है।
आईटीआई में दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
10वीं या 12वीं की अंकतालिका
आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र
बैंक खाते की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र
मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी
फोटो : 02
वर्सन :::
आईटीआई में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां प्रवेश प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन एवं आवेदन भरने में निशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। -शमशेर सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय आईटीआई देवराला
देवराला आईटीआई में ट्रेडों व सीटों का विवरण
ट्रेड सीट
कोपा 20
सिलाई कढ़ाई 24
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 24