{"_id":"6940646e520f3c50ff0dab90","slug":"due-to-fog-vehicle-speeds-slowed-down-and-trains-arrived-30-minutes-to-one-and-a-half-hours-late-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143928-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोहरे से वाहनों की थमी रफ्तार, 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोहरे से वाहनों की थमी रफ्तार, 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं ट्रेनें
Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी से हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर सोमवार को छाई धुंध के बीच से गुजरती कार। संवाद
भिवानी। जिले में धुंध और शीतलहर का प्रभाव सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी बना रहा। सुबह घना कोहरा छाने के कारण यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनें 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं।
अलसुबह तीन बजे से छाई धुंध दिन बढ़ने साथ गहराती गई। दृश्यता सात मीटर से भी कम रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही और सुबह साढ़े दस बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। धुंध के बीच ठिठ़रते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। करीब 11 बजे सूर्य निकलने के बाद धुंध छंटने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में धुंध का प्रभाव और बढ़ सकता है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 दर्ज होने से हवा की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक बनी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कौन सी ट्रेन कितना लेट हुई
ट्रेन सेवाओं में देरी भी हुई। मेरठ से श्रीगंगानगर जाने वाली 14030 ट्रेन 40 मिनट देरी से पहुंची, सिरसा से दिल्ली तिलक ब्रिज जाने वाली ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट रही। श्रीगंगानगर से पुरानी दिल्ली जाने वाली 14029 ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। जयपुर-बठिंडा जाने वाली ट्रेन आधे घंटे की देरी से भिवानी पहुंची।
-- -- -- -- -- -
धुंध से फसलों को होगा लाभ
रबी सीजन में गेहूं और सरसों की बुवाई पूरी हो चुकी है। किसान फसल में सिंचाई कर रहे हैं और यूरिया का भी प्रयोग कर रहे हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि इस समय मौसम फसलों के अनुकूल है। धुंध से गेहूं और सरसों की फसल की बढ़वार अच्छी होगी। उन्होंने किसानों से सलाह दी कि वे विशेषज्ञों के सुझाव अनुसार फसलों में पर्याप्त सिंचाई करें।