फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to fog, Gorakhdham Superfast train was delayed by 5 hours and Delhi Passenger train was delayed by 1 hour.

Bhiwani News: धुंध के कारण गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन 5 घंटे और दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 1 घंटे देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, Gorakhdham Superfast train was delayed by 5 hours and Delhi Passenger train was delayed by 1 hour.
भिवानी। शनिवार को जिले में घने कोहरे के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित रहे। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन पांच घंटे की देरी से और दिल्ली-भिवानी पैसेंजर ट्रेन एक घंटे की देरी से भिवानी पहुंची। सुबह तक दृश्यता मात्र 10 मीटर रहने के कारण वाहन रेंगकर चले, बसों ने मिनटों का सफर घंटों में तय किया और ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया। इसके कारण ज्यादातर रूटों पर सवारियों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

धुंध के कारण सुबह ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से स्टेशन पर पहुँचीं। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन भिवानी सुबह 8:20 बजे पहुंचनी थी लेकिन दोपहर 1:13 बजे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली-भिवानी पैसेंजर ट्रेन का निर्धारित समय 7:55 था जबकि यह 8:53 बजे पहुंची। इसके अलावा, जींद, हिसार, हांसी, चरखी दादरी, तोशाम, लोहारू के साथ दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसें भी प्रभावित रहीं। लंबी दूरी की बसें एक से डेढ़ घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। पिछले पंद्रह दिनों से वाया 152डी से चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा भी धुंध के कारण बंद है जिससे यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed