{"_id":"60edf02a8ebc3ecd026e9f17","slug":"dtp-ruin-illegal-construction-bhiwani-news-rtk61753745","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीपी ने गिराए अवैध कॉलोनी में बने निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी ने गिराए अवैध कॉलोनी में बने निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य के निर्देशानुसार नगर योजनाकार विभाग ने शहरी क्षेत्र में मौजा भिवानी-जोनपाल में भिवानी-कोंट रोड पर अवैध कॉलोनी से कब्जों को हटाने का अभियान चलाया। विभाग ने पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे हटाए।
जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी अनुसार अवैध कब्जे हटाने के लिए उपायुक्त ने तहसीलदार रविंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को साथ लेकर स्थानीय भिवानी-कोंट रोड पर एक अवैध कॉलोनी से अवैध निर्माण हटाए गए। इस दौरान लगभग 1.5 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में दो डीपीसी, डी-मार्केशन व दो कच्चे रास्तों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने नागरिकों से शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करने व अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है।