{"_id":"5e45944b8ebc3ee5ff245b6d","slug":"dtp-illigal-colony-jcb-bhiwani-news-rtk54211449","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी रोड की चार एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी रोड की चार एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा
विज्ञापन
दादरी रोड पर किए गए अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप करीब चार एकड़ भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी के निर्माण पर जिला योजनाकार विभाग का पीला पंजा चला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामचंद्र व डीटीपी राजकीर्ति की अगुवाई में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
डीटीपी की टीम ने एक धर्मशाला की चहारदीवारी के लिए डाली गई डीपीसी व इस पर लगे गेट तो तोड़ा पास ही में आलीशान पक्के मकान भी बने हुए थे। जिन्हें शायद अभी तक नोटिस तक नहीं मिला। हालांकि दो घंटे चली अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई में कोई विरोध नहीं हुआ। पीला पंजा एक के बाद एक प्लाट की नींव उखाड़ता चला गया। शहरी दायरे से बाहर चल रहे अवैध निर्माण को गिराने के लिए डीटीपी विभाग ने मुहिम चलाई हुई है। दादरी रोड पर अवैध निर्माण गिराने पहुंची टीम की भनक लगने पर हड़कंप मचा।
जिला प्रशासन द्वारा शहरी दायरे से बाहर अवैध रूप से भूमि की बिक्री और खरीद पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी को लेकर शहरी दायरे से बाहर प्लाट खरीद व अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ भी जिला योजनाकार विभाग की विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर ही वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामचंद्र व जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजकीर्ति अपनी टीम के साथ दादरी रोड पर किए गए अवैध निर्माण के पास पहुंची। टीम के साथ आई जेसीबी के पीले पंजे ने एक के बाद एक अवैध निर्माण को देखते ही देखते गिरा दिया।
विज्ञापन
दादरी व लोहारू रोड पर बने हैं कई आलीशान मकान
डीटीपी विभाग की टीम जब मौके पर पहुंचे तो वहां चार एकड़ में अवैध कॉलोनी के अंदर प्लाटों की नींव भरी हुई थी। लेकिन पास में आलीशान मकान भी बने हुए थे। शायद उन्हें अभी तक इन मकानों को गिराने का कोई नोटिस तक नहीं मिला है। इन मकानों में फिलहाल कोई नहीं रह रहा है। इन्हें इस डर से बंद किया हुआ है कि आखिर यहां रहना शुरू किया तो उन्हें नोटिस थमा दिया जाएगा और फिर इन्हें तोड़ने भी टीम पहुंचेगी।
शहरी दायरे से बाहर किसी भी तरह का अनाधिकृत रूप से निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों को पहले नोटिस दिया जा रहा है, इसके बाद उनके निर्माण को तुड़वाया जा रहा है। दादरी रोड पर मकान बने हैं, इनको भी नोटिस देने की कार्रवाई चल रही है। कोई भी अनाधिकृत निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत कालोनाइजरों के झांसे में ना आए।
- राजकीर्ति, जिला नगर योजनाकार अधिकारी भिवानी।
अवैध कॉलोनियों में कोई भी प्लाट खरीद करना या बिक्री करना पूरी तरह से अवैध है। शहरी दायरे के आसपास जमीनों की रजिस्ट्रियों पर भी जिला प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाई हुई है। अनाधिकृत निर्माण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराई गई है।
- रामचंद्र, नायब तहसीलदार भिवानी