फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dryness of eyes increases in summer

Bhiwani News: गर्मी में बढ़ा आंखों का सूखापन

Wed, 22 May 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dryness of eyes increases in summer
​भिवानी के अस्पताल में मरीज की आंखों की जांच करते डॉ. हरजीत सिंह। 
भिवानी। बुधवार को अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री तक पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 48 डिग्री से ऊपर गया है। अत्यधिक गर्मी की वजह से आंखों में सूखापन आ रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में इनदिनाें हर रोज 150 मरीज आ रहे हैं। गर्मी में लोगों की आंख से पानी सूखने और लाल होने की शिकायतें आ रही हैं। इससे नागरिक अस्पताल में आई ड्रॉप की मांग बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि तेज धूप व लू चलने से आंखों झुलस रही है और जिस कारण आंखों का पानी सूख रहा है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से भी आंखों में सूखापन आ रहा है। जिनको सूखापन की शिकायत है उन्हें चिकित्सक गर्मी में घरों से बहार न निकलनें, समय समय पर पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही नेत्र रोग ओपीडी में रोजाना आंखों में लालपन की शिकायत लेकर भी मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि एसी और कूलर की सीधी हवा भी आंखों पर प्रभाव डाल रही है।
विज्ञापन


बचाव के लिए सुझाव
- बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं।
- तेज धूप व लू से बचने के लिए चश्मा लगाएं।
- चिकित्सक की सलाह से ही आंखों में आई ड्रॉप डालें।
- किसी भी तरह का घरेलू उपाय न करें।
- शरीर में पानी की मात्रा कम न हो इसके लिए पानी पीते रहें।
- मौसमी फल और सब्जियाें का सेवन करें।
- आंखों को हाथ से न मसलें।
- ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।


गर्मी में धूप व गर्म हवा का असर सीधे आंखों पर पड़ता है। ऐसे में आंख की नियमित देखभाल करें। घर से तभी निकले जब जरूरी काम हो। इन दिनों शरीर में पानी की कमी न होने दें। एसी और कूलर की सीधी हवा के संपर्क में आने से बचें। -डॉ. हरजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed