{"_id":"62b89a7636594276334d21a0","slug":"drunk-with-comrades-as-soon-as-he-came-out-of-jail-bhiwani-news-hsr635175977","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आते ही साथियों के साथ मिलकर नशे की तलब मिटाने के लिए छीनने लगे गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से बाहर आते ही साथियों के साथ मिलकर नशे की तलब मिटाने के लिए छीनने लगे गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जेल से बाहर आते ही नशे की तलब मिटाने के लिए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी लूटना शुरू कर दिया। आरोपी बुकिंग के बहाने गाड़ी को किराये पर ले जाते और बीच रास्ते में चालक से मारपीट कर उसे लूट लेते थे। सीआईए प्रथम की टीम ने गाड़ी छीनने वाले गिरोह के सरगना कपिल उर्फ राहुल व उसके साथी हैप्पी उर्फ भारत निवासी तिगड़ाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने भिवानी व गुरुग्राम में गाड़ी की लूटने की आठ वारदात को भी कबूला है।
सीआईए प्रथम के इंचार्ज योगेश कुमार हुड्डा ने बताया कि गांव तिगड़ाना निवासी सतीश ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक कार है, जिसको बुकिंग के लिए आरोपियों ने 21 जून की शाम को भिवानी से गुरुग्राम जाने के लिए बुक किया था। आरोपियों ने साजिश के तहत गुजरानी मोड़ पर अपने साथियों के साथ मिलकर चालक को नीचे उतारकर उससे गाड़ी छीनकर भाग गए। इस मामले में सीआईए प्रथम के एएसआई प्रीतम ने गाड़ी लूटने के दो आरोपियों को गुजरानी मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से गुजरानी मोड़ से लूटी हुई कार भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की तलब मिटाने के लिए सुनसान में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे।
वहीं, सरगना कपिल करीब एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था। उसने जेल से बाहर आते ही अपने नशे की तलब मिटाने के लिए अन्य साथियों के साथ मिलकर भिवानी में सात व गुरुग्राम में एक वाहन लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों के खिलाफ भिवानी सदर, सिविल लाइन व औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब सात वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। सीआईए प्रथम इंचार्ज योगेश कुमार हुड्डा ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी लूटने के मुख्य आरोपी व उसके साथी को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस इस गिरोह के एक अन्य गुर्गे को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।