फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drug addict son kills mother in Bhiwani

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: भिवानी में नशेड़ी ने मां के सिर पर ईंट से किया हमला, आरोपी फरार

Mon, 11 Nov 2024 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

हरियाणा में एक कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी। आरोपी घटना के अंजाम देने के बाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना हरियाणा के भिवानी के कितान पाना की है।

विज्ञापन
Drug addict son kills mother in Bhiwani
प्रेम प्रसंग में की गई युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बेटा नशे का आदी है। घटना भिवानी के कितान पाना की है, जहां नशेड़ी बेटे ने मां के सिर में ईंट मार कर उसे जान से मार दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक महिला के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कितान पाना निवासी 55 वर्षीय जीवनी देवी की उसी के 23 वर्षीय बेटे सोनू ने सिर में ईंट मारकर रविवार रात को हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने महिला का शव घर के अंदर खून से लथपथ देखा तो इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसका पति जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वहीं जीवनी देवी के तीन बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। वहीं 23 वर्षीय सोनू अविवाहित है, जो कोई काम धंधा नहीं करता। आरोपी अपनी मां के साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू नशे का आदी है। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला की ईंट से मारकर हत्या की गई है। जांच अधिकारी मनीषा वालिया ने बताया है कि महिला के सिर पर चोट लगी है। महिला के बेटे सज्जन ने बताया कि उनके भाई ने मां की हत्या की है। बड़े बेटे के बयान पर ही पुलिस ने छोटे बेटे सोनू के खिलाफ हत्या पर केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed