फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinks throughout the day train and bus tires

दिनभर जाम रहे ट्रेन व बसों के पहिये

Tue, 16 Feb 2016 12:53 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Tue, 16 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Drinks throughout the day train and bus tires

भिवानी। कुछ घंटे की राहत के बाद सोमवार अपराह्न 11 बजे फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप हो गया। हिसार के मय्यड़ के बाद रोहतक के सांपला में जाट आरक्षण के चलते रास्ता बाधित होने की वजह से ट्रेन व रोडवेज की बसों के पहिये थम गए। दिल्ली की ओर जाने वाली न ट्रेन चलीं और न बस। दिल्ली रूट के बसों के 29 फेरे, गुड़गांव रूट के आठ फेरे रद करने पड़े। ट्रेन के यात्री टिकटें वापस करते दिखे तो जाम के कारण अकेले रोडवेज को दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ।

जाट आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन आमजन के लिए परेशानी बनता जा रहा है। दो दिन भिवानी-हिसार ट्रेनें नहीं चली तो अब दिल्ली से लिंक टूट गया है। इस बार तो सिर्फ ट्रेनों के ही नहीं बल्कि रोडवेज बसों के पहिये भी दिल्ली जाने से पहले ही थम गए है।

सुबह-सवेरे तो ट्रेनें और बसें चली। सुबह दिल्ली-भिवानी पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई तो कालिंदी ट्रेन भी भिवानी पहुंची। रोडवेज की भी करीब तीन बसें दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब 11 बजे आई जाम की सूचना के साथ ही ट्रेनों और बसों के पहिये थम गए।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन: जाम से पहले भिवानी पहुंच चुकी कालिंदी को करीब सवा एक बजे रोहतक के लिए रवाना किया गया और रोहतक से ही इसकी वापसी हुई। सिरसा एक्सप्रेस और दिल्ली-भिवानी पैसेंजर गाड़ी को रद कर दिया गया। गोरखधाम दिल्ली से भिवानी के लिए रवाना हुई मगर बहादुरगढ़ से ही वापस लौट गई। ट्रेनें रद होने की सूचना के साथ ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी टिकटें वापस करने उमड़ पड़े। 

बस स्टैंड: सुबह करीब तीन बसें तो दिल्ली के लिए रवाना हुई मगर जाम की सूचना के बाद बाकी बसों के पहिये रोहतक से आगे नहीं बढ़ पाए। भिवानी-दिल्ली रूट की करीब 29 चक्कर जाम के चलते रद करने पड़े। बसों को गुड़गांव व अन्य बाइपास मार्गों से निकालने का प्लान बना मगर तब तक इन मार्गों पर भी जाम लगा दिया गया। ऐसे में गुड़गांव रूट की करीब आठ बसें नहीं गई।

रेवाड़ी होते हुए गई कालिंदी

भिवानी पहुंची कालिंदी आखिरकार शाम करीब 6:35 पर चरखी दादरी, रेवाड़ी होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन को पहले रोहतक-पानीपत निकालने का भी प्लान बना मगर सायं को वाया रेवाड़ी निकालना ही मुनासिब समझा। ट्रेन के रवाना होने से कुछ यात्रियों को राहत मिली। 

विज्ञापन

ये गाड़ियां हुई रद व आंशिक रद

* सिरसा एक्सप्रेस: तिलक ब्रिज से सिरसा और सिरसा से तिलक ब्रिज ट्रेन रद

* दिल्ली-भिवानी पैसेंजर: भिवानी से सुबह रवाना हुई मगर वापसी में आंदोलन शुरू होने के चलते रद कर दी गई।

 * किसान एक्सप्रेस: यह ट्रेन भटिंडा-दिल्ली की बजाए अब भटिंडा से रोहतक ही चलाई जा रही है। रोहतक से आगे रद रहेगी।

* गोरखपुर एक्सप्रेस: दिल्ली से वापस कर दी गई। अब इसे नई दिल्ली गोरखपुर चलाया जा रहा है। हिसार-दिल्ली वाया भिवानी रद रहेगी।

इनके बदले गए रूट

* भिवानी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस: अब यह ट्रेन भिवानी से रोहतक होते हुए दिल्ली जाने की बजाए भिवानी से चरखी दादरी, रेवाड़ी से दिल्ली कैंट चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::

रोहतक के सांपला में रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनें रद की गई है। कालिंदी एक्सप्रेस को वाया रेवाड़ी भेजा गया है।

राधेश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक


वर्जन::

रोहतक में सड़क जाम के कारण दिल्ली और गुड़गांव की बस सेवा प्रभावित हुई है। नुकसान भी हुआ है।

उदयवीर सिंह दुहन, महाप्रबंधक, रोडवेज भिवानी डिपो



पहले ट्रेनें रद कर दी और अब बसें भी। कैसे दिल्ली जाए। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो पता लगा कोई ट्रेन नहीं जाएगी। बस स्टैंड पर आए तो यहां भी यहीं हाल। जाना जरूरी है। अब कैसे जाए।

मुकेश कुमार, यात्री



दिल्ली किसी कार्य से जाना है। अब न ट्रेनें चल रही है और न ही बसें। ये भी नहीं पता कि कब चलेंगी। क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा।

कालू, यात्री



उसे उड़ीसा जाना है। इसके लिए पहले दिल्ली पहुंचना होगा। जाना जरूरी है। अब ट्रेनें और बस दोनों ही नहीं चल रही। प्राइवेट गाड़ी चालक भी दिल्ली जाने से इंकार कर रहे है।

श्रीनिवास यात्री, इंडस्ट्रीज एरिया


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed