{"_id":"638ccf4a02f10e1f7d54d083","slug":"draft-answer-key-of-htet-exam-uploaded-on-the-website-of-the-board-bhiwani-news-hsr6488275163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट परीक्षा की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट परीक्षा की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड की गई हैं। इसमें एचटेट लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की सभी विषयों की परीक्षाओं की उत्तर कुंजी शामिल हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन और चार दिसंबर को हुई एचटेट लेवल-1(पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी), लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति हो तो इस संबंध में पूर्ण तथ्यों और प्रमाणों सहित पांच से सात दिसंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित शुल्क एक हजार रुपये के साथ प्रति प्रश्न अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के संबध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्न के लिए जमा शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत वापस कर दिया जाएगा।
बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रश्न-पत्र व उत्तर कुंजी के संबंध में सात दिसंबर शाम पांच बजे के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और बिना किसी नोटिस के आपत्ति अस्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।