{"_id":"6626be3a1992da9f050ac534","slug":"dr-saket-kumar-checked-the-purchase-records-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116422-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चारा मंडी में निरीक्षक पर आढ़ती के सही जवाब न देने पर डॉ. साकेत कुमार ने जांचा खरीद का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चारा मंडी में निरीक्षक पर आढ़ती के सही जवाब न देने पर डॉ. साकेत कुमार ने जांचा खरीद का रिकाॅर्ड
Tue, 23 Apr 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
चारा मंडी भिवानी में सरसों का जायजा लेते अधिकारी।
भिवानी। मेडिकल एजूकेशन एवं रिसर्च विभाग हरियाणा के महानिदेशक एवं फसल खरीद कार्य को सुचारू रूप से संचालन को लेकर भिवानी जिले के लिए नियुक्त प्रभारी डॉ. साकेत कुमार ने सोमवार को चारा मंडी और अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से फसल खरीद का पूरा ब्योरा मांगा और सरसों खरीद का कार्य का बड़ी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बाकायदा कंप्यूटर के साथ ऑक्सन रजिस्टर में दर्ज किए गए रिकाॅर्ड का मिलान किया।
उन्होंने खरीद व उठान से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए फसल बिक्री में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने फसल खरीद के साथ उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नरेश नरवाल भी मौजूद रहे। महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार मंडी में निरीक्षण के दौरान फसल बिक्री के आए किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं।
इसके साथ ही उन्होंने आढ़तियों द्वारा किसानों से ली गई सरसों के रिकाॅर्ड की जानकारी ली। एक आढ़ती द्वारा गेट पास के बारे में सही जानकारी दे पाने पर डॉ. कुमार चारा मंडी स्थित सरकारी कार्यालय पहुंचे, जहां पर किसानों को गेट पास जारी किए जा रहे थे। उन्होंने ऑक्सन रजिस्टर के साथ मिलान किया और कंप्यूटर में ऑनलाइन दर्ज डाटा को भी चेक किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाली फसल का गेट पास जारी होना चाहिए। इसके साथ ही खरीद के बाद किसानों को जे फार्म दिया जाना जरूरी है, जिसमें फसल का वजन और फसल की कीमत होती है ताकि किसान को उसकी फसल के वजन और कीमत का पता हो सके। इस दौरान एडीसी हर्षित कुमार, एसडीएम हरबीर सिंह, डीएफएसओ प्रदीप कुमार, डीएम हैफेड संदीप पूनिया, डीएम वेयर हाउस दिलबाग सिंह, सचिव मार्केट कमेटी अनिल कुमार व निरीक्षक उमेद सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।