Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dr. Ajay Singh Chautala will contest the Lok Sabha election from the Bhiwani-Mahendragarh constituency: Digvijay Singh Chautala

भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से डॉ. अजय सिंह चौटाला लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: दिग्विजय सिंह चौटाला

Thu, 12 Nov 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ajay Singh Chautala will contest the Lok Sabha election from the Bhiwani-Mahendragarh constituency: Digvijay Singh Chautala
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को भिवानी हलके में आयोजित दर्जनों कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि डाॅॅ. अजय सिंह चौटाला का भिवानी से सांसद रहना लोगों को याद आता है। क्योंकि आज भाजपा के राज में नौकरी ना के बराबर है। डाॅ. अजय सिंह चौटाला भिवानी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और फिर से भिवानी के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने भिवानी में 13 हजार नौकरियां दी थी। इतनी नौकरियां तो प्रधानमंत्री के क्षेत्र से भी इतनी नौकरी नहीं लगी होगी। भाजपा राज में आज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अंगूठा लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो राम के नाम को भी नहीं बख्शा, अब जनता का इनका राम के नाम पर वोटों की राजनीति का पता चल गया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग की नाकामी भाजपा सरकार की मंशा को साफ साफ दर्शाती है। सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है जवाब भाजपा देती है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जब तक है भूपेंद्र है,तब तक नरेंद्र है। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भाजपा की बढ़िया सेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------------------
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा भाजपा हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढे
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के सीएम बन चुके हैं। इसीलिए भाजपा को अब हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढना चाहिए। भिवानी के भीम स्टेडियम के सुधार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दिये गए 50 करोड़ रुपये को दिग्विजय चौटाला ने ऊंट के मुंह में जीरा बताया और कहा कि भिवानी स्टेडियम के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये जारी होने चाहिए। साथ ही कहा कि आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स भी गुजरात की बजाय हरियाणा में होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed