फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dowry harassment case filed against husband

Bhiwani News: विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against husband
लोहारू। उपमंडल के गांव ढिगावा जाटान निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने उसके पति प्रदीप के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने 5 जनवरी 2024 को जिला पुलिस अधीक्षक को इसके लिए शिकायत दी थी और महिला पुलिस थाना जांच और डीपीओ भिवानी से लोहारू पुलिस थाने में रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह राजस्थान के चूरू जिला निवासी प्रदीप के साथ वर्ष 2022 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे तंग करने लगे। इस दौरा आपसी सुलह भी हुई थी। बावजूद, विवाहिता को तंग किया जाता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता ने कार्रवाई की मांग कर भिवानी पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत पेश की। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच के बाद विवाहिता के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। फिलहाल आरोपियों का भी पक्ष सुनने का प्रयास किया जा रहा है। इस आरोप की पुष्टि होने और इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed