फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dog bites 21 people in one day

Bhiwani News: लावारिस कुत्ते ने एक दिन में 21 लोगों को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
dog bites 21 people in one day
लोहारू (भिवानी)। लोहारू उपमंडल में लोग लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने शहर के 21 लोगों को काट लिया। इसके बाद वे लोग रैबीज का टीका लगवाने लोहारू सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में इतने ज्यादा लोग रैबीज का टीका लगवाने पहुंचे तो चिकित्सकों ने भी स्टॉक में रखने के लिए टीकों की मांग स्वास्थ्य विभाग से कर डाली।
विज्ञापन

लोहारू सीएचसी में 21 लोगों को पागल कुत्ते के काटने के कारण टीका लगाया गया। लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान पीड़ित के अलावा ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से इन कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्र, बस स्टेंड क्षेत्र, कोर्ट रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र में एक पागल कुत्ता घूम रहा था। जो आने-जाने वाले लोगों को घायल कर चुका था। कुत्ते के काटने से 21 मामले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जहां उन्हें इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन

लोहारू सीएचसी में रैबीज टीके का पर्याप्त स्टाक है और शुक्रवार को कुत्ते के काटने के 21 केस अस्पताल में आए थे। जिन्हें रैबीज का टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को रैबीज के टीके के स्टाक के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ संदीप कुमार, इंचार्ज सीएचसी लोहारू।
इस तरह की सूचना सोशल मीडिया पर घूम रही थी। इस संबंध में पशुपालन विभाग आवश्यक कार्रवाई करे, जिसमें नगर पालिका भी सहयोग करने के लिए तैयार है।
- तेजपाल सिंह, सचिव, नगर पालिका लोहारू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed