{"_id":"61b247b74b235f205d390617","slug":"doctors-strike-leaving-emergency-service-on-december-13-bhiwani-news-hsr619000135","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिसंबर को आपातकालीन सेवा छोड़कर चिकित्सकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिसंबर को आपातकालीन सेवा छोड़कर चिकित्सकों की हड़ताल
विज्ञापन
सीएमओ रघुबीर शांडिल्य को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने स्पेशलिस्ट कैडर भर्ती की मांग और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के विरोध में 13 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। इसको लेकर वीरवार को एचसीएमएसए के चिकित्सकों ने जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष श्योराण और जिला महासचिव डॉ. राहुल देव के नेतृत्व में सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य और प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू कादियान को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन का कहना है कि 13 दिसंबर को नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक हड़ताल पर रहेगे। इस दिन सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहेंगी।
ज्ञापन सौंपते हुए एसोसिएशन के चिकित्सकों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट की भारी कमी है। एसोसिएशन काफी लंबे समय से सरकार से स्पेशलिस्टों की संख्या बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। सरकार का इसके प्रति असंवेदनशील रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। बार-बार सरकार से अनुरोध के बाद भी सरकार के असंवेदनशील रवैये के चलते प्रदेश के सभी चिकित्सक 13 दिसंबर से हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। चिकित्सकों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस लड़ाई में आप हमें सहयोग दें। इस अवसर पर डॉ. यतिन गुप्ता, डॉ. वेदपाल, डॉ. लावांशु, डॉ. एसके कौशिक, डॉ. मोनिका सांगवान, डॉ. कृष्ण, डॉ. दिव्या सांघी, डॉ. रितु फौगाट, डॉ. अंकिता अग्रवाल उपस्थित रहे।
आपात सेवा चलती रहेगी
राज्य स्तर की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि चिकित्सक आपातकालीन सेवा को छोड़कर 13 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। चिकित्सक अपनी तीन मांगों को लेकर कई वर्षों से प्रयासरत हैं, लेकिन न तो स्पेशलिस्टों की भर्ती हुई न तो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती पर रोक लगी। ऐसे में चिकित्सकों को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर सिविल सर्जन और प्रधान चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
- डॉ. मनीष श्योराण, जिला अध्यक्ष, एचसीएमएसए भिवानी।