{"_id":"60184b3e8ebc3e08bb615667","slug":"doctor-snatching-gold-chain-two-arrested-bhiwani-news-rtk5934239131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से पिस्तौल के बल पर मारपीट, सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक से पिस्तौल के बल पर मारपीट, सोने की चेन छीनी
विज्ञापन
कैरू। घर से अस्पताल आपातकालीन ड्यूटी पर जा रहे कार सवार चिकित्सक के साथ पिस्तौल के बल पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला गांव धारवानबास और कैरू के बीच का है। शनिवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी पर जा रहे चिकित्सक के साथ बीच रास्ते में मारपीट हुई। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
गांव धारवानबास निवासी डॉ. दिनेश मालवाल ने बताया कि वह कैरू सीएचसी में इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे वह अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी के लिए अपनी हुंडई कार से जा रहा थे। जब वे गांव धारवानबास और कैरू के बीच सुनसान जगह पहुंचे तो अचानक ही रास्ते में आई-20 कार सवार युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोपी युवक सोमबीर, नवीन और रामबीर ने उसे कार से जबरन नीचे उतार लिया और उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और पिस्तौल के बल पर उसकी सोने की चेन छीन ली। वह किसी तरह कार में सवार होकर वहां से भागा। हालांकि आरोपी युवकों ने उसका पीछा भी किया। मगर परिजनों को देख वो वापस लौट गए।
वर्जन-
युवक सोमबीर और नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध पिस्तौल और आई-20 कार बरामद की है। दोनों को न्यायालय मेें पेश पर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी रामबीर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
- मनीष वालिया, इंचार्ज कैरू पुलिस चौकी