फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Do not burden your children with your desires: Dr. Pawan

बच्चों पर न लादें अपनी इच्छाओं का बोझ : डॉ. पवन

Fri, 06 Jun 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Do not burden your children with your desires: Dr. Pawan
प्रतिभा सम्‍मान समारोह को संबो​धित करते बोर्ड चेयरमैन डॉ.पवन कुमार। 
भिवानी। शहर के हांसी रोड पर निजी होटल में 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि माता-पिता एवं शिक्षकों का दायित्व बनता है कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानें। बच्चों पर अपनी इच्छाओं का बोझ न लादें। बच्चा जो बनना चाहता है, उसमें उनकी मदद करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे। चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि बच्चों को अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करना चाहिए। अगर आपकी कम्युनिकेशन बेहतर हो जाएगी तो आधी सफलता तो खुद चलकर आ जाएगी। इसके अलावा स्किल एजुकेशन पर फोकस करें।
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज की निदेशक डॉ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि हमारा देश दुनिया में सबसे ज्यादा युवा है। यूथ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही राह दिखाने की। हमारे युवा देश को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। हमें अपना कॅरिअर सोच-समझकर चुनना चाहिए। इसके बाद अपनी ताकत झोंक दें, आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed