फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Divisional Commissioner's court held in Rohtak, lawyers boycotted in Bhiwani

Bhiwani News: रोहतक में लगी संभागीय आयुक्त की कोर्ट, भिवानी में वकीलों ने किया बहिष्कार

Tue, 14 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner's court held in Rohtak, lawyers boycotted in Bhiwani
संदीप तंवर।
भिवानी। रोहतक में मंगलवार को संभागीय आयुक्त की कोर्ट लगाई गई लेकिन भिवानी के अधिवक्ताओं ने इसका बहिष्कार किया। किसी भी मामले की सुनवाई में भाग लेने के लिए वकील रोहतक नहीं गए। जिला बार एसोसिएशन भिवानी की तरफ से भी बहिष्कार का प्रस्ताव पास कर उसकी कॉपी रोहतक भेजी गई।
विज्ञापन

इस बहिष्कार के कारण कोर्ट में रखे गए करीब 50 से 60 मामलों की सुनवाई अगली तारीख 18 नवंबर तक टाल दी गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि रोहतक में कोर्ट शिफ्ट करने का कोई औपचारिक आदेश नहीं है। रोहतक के आयुक्त की तानाशाही रवैये से अधिवक्ताओं और फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

भिवानी से कोर्ट को रोहतक शिफ्ट करने का सभी अधिवक्ता पुरजोर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड रखा गया और बहिष्कार जारी रहा। संदीप तंवर ने चेतावनी दी कि अगर अगली सुनवाई तक कोर्ट भिवानी में नहीं लगाई गई तो सभी अधिवक्ता बहिष्कार जारी रखेंगे और कोई भी वकील रोहतक में सुनवाई के लिए नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed