फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District wrapped in a sheet of mist, visibility was two to three meters

धुंध की चादर में लिपटा रहा जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
District wrapped in a sheet of mist, visibility was two to three meters
भिवानी। सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा धुंध शुक्रवार को रही। सुबह केवल दो मीटर की ही दृश्यता रही। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों ने सर्दी से कुछ राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी भारी धुंध रहेगी। तापमान में भी और ज्यादा गिरावट की आशंका है। वाहन चालकों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं फसलों को धुंध के कारण फायदा होगा।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय बदलाव को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार लगातार बढ़ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार 20 दिसंबर से स्कूलों में विद्यार्थियों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा, जबकि स्टाफ सदस्य का समय साढ़े नौ से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

ये भी जारी किए आदेश
वर्जन:
निदेशालय के आदेशानुसार स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नए आदेशों को 20 दिसंबर से लागू किया जाएगा। जो विद्यार्थी घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में कक्षाएं लगेंगी। स्कूल में कोविड-19 सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम अवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed