{"_id":"61bf7488179e1820551e2e81","slug":"district-free-from-dengue-after-104-days-bhiwani-news-hsr619787257","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: जिला 104 दिन बाद हुआ डेंगू मच्छर से डंक से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: जिला 104 दिन बाद हुआ डेंगू मच्छर से डंक से मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 32
राहत : 104 दिन बाद जिला डेंगू से मुक्त
- जिले के डेंगू संक्रमित सभी मरीज हुए स्वस्थ्य, सक्रिय मरीजों का आंकडा शून्य
- सात सितंबर को दी थी जिले में डेंगू ने दस्तक, सामने आ चुके हैं 356 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले में रविवार का दिन राहत भरा और शुभ साबित हुआ। रविवार को जिला डेंगू से मुक्त हो गया है। जिले में पिछले 104 दिनों में डेंगू के 356 मरीज सामने आए थे, जोकि सभी स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू और मलेरिया मच्छर से बचाव और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के परिणाम सकारात्मक रहे। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों से सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट पाए।
जिले में डेंगू का पहला मरीज सात सितंबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती मिली थी। इसके बाद जिले में डेंगू मच्छर का कहर लगातार जारी रहा। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या की वजह से सभी निजी ब्लड बैंक में एसडीपी किट भी खत्म हो गई थी, जिसकी वजह से मजबूरी में चिकित्सकों ने मरीजों को आरडीपी यूनिट लगानी पड़ी। स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जिले में रक्त की कमी नहीं रही।
जिले में एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के लिए 141 टीमों का गठन किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने 22 हजार लोगों की मलेरिया की जांच के लिए ब्लड स्लाइड बनाई, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं डेंगू की जांच के लिए 3754 आशंकित मरीजों के सैंपल लिए गए, जिनमें 356 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं रविवार को आठ लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं। अभियान के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 4154 लोगों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने रैपिड फीवर मास सर्वे के तहत 634602 घरों में जांच की।
विज्ञापन
वर्जन:
जिले में डेंगू संक्रमित सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। इस सफलता के लिए अभियान में जुटे स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं। डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। नागरिकों से अपील है कि अपने घर और आस-पास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।