फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District Food Security Department team filled five samples, report will come after 20 days

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे पांच सैंपल, 20 दिन बाद आएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
District Food Security Department team filled five samples, report will come after 20 days
भिवानी। जिला खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रण विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की कई दुकानों कसा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने हालु बाजार और महम गेट क्षेत्र से पांच सैंपल भरें हैं। इनकी 20 दिन बाद रिपोर्ट जाएगी।
विज्ञापन

अगर रिपोर्ट में सामग्री के सैंपल में कुछ गड़बड़ी मिलती है तो उक्त प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हर्ष कुमारी एवं सहायक औषद्यी नियंत्रक मोहन ने बाजारों में आचौक निरीक्षण शुरू किया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को आता देख बाजार में दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने हालु बाजार और महम गेट क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में पांच सैंपल भेजे, जिनमें चायपत्ती, सरसों का तेल, देशी घी, पनीर और खोवा के सैंपल लिए हैं। अधिकारियों की मानें तो सैंपल की रिपोर्ट आने में 20 से 22 दिन का समय लग जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रण विभाग अलर्ट मोड में आया हुआ है। पिछले दिनों टीम ने शहर में ही दूध डेयरी में सैंपलिंग की थी। वहीं फरवरी में कस्बा लोहारू में भी किरयाणा की दुकानों के सैंपल भरे थे, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सैंपल फेल होने पर होगी कार्रवाई
हालु बाजार और महज गेट क्षेत्र में खाद्य सामग्रियों के पांच सैंपल भरे हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट 20 से 22 दिन में आएगी। अगर सैंपल में कोई मिलावट मिलती है तो उक्त प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। विभाग लगातार खाद्य सामग्री के सैंपल ले रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हर्ष कुमारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed