फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Distance education will become a support for seven thousand students deprived of admission

मिशन एडमिशन: दाखिला से वंचित 7000 विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ शिक्षा बनेगी सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Distance education will become a support for seven thousand students deprived of admission
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्सों में अधिकतर विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। कुछ कोर्सों में सीट खाली है, जिन पर फिजिकल काउंसिलिंग हो रही है। मगर फिजिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषय नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी वजह से विद्यार्थी अन्य माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने की योजना बना रहे हैं। इसमें वे विभिन्न विश्वविद्यालयों से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम तो कोई आईटीआई व पॉलिटेक्निक में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे हैं। जिले में करीब 7000 ऐसे विद्यार्थी है जिन्होंने स्नातक में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और उनका दाखिला नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिले में अधिकतर विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के लिए एमडीयू रोहतक, केयू कुरुक्षेत्र, जीजेयू हिसार, इग्नू, सीडीएलयू सिरसा आदि विश्वविद्यालयों को प्राथमिकता देते हैं। एमडीयू रोहतक ने दूरस्थ शिक्षा के दाखिला के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत बीए, बीकॉम, एमकॉम, एमएससी मैथ, एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, पत्रकारिता एवं जनसंचार सहित कई ऑनलाइन प्रोग्राम में दाखिला के लिए ऑनलाइन पोर्टल ओपन किया है।
विज्ञापन

------
10 सितंबर के बाद लगेगा विलंब शुल्क
स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों में बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। जबकि एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर, दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 सितंबर, तीन हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 अक्तूबर, चार हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अक्तूबर, पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये दस्तावेज जरूरी:
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, परिवार आईडी, एससी/बीसी प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की ईमेल आईडी, विद्यार्थी का मोबाइल नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट नंबर, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
------
कॉलेजों विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अपने आवेदन मेें विषय संयोजन फिर से कर रहे हैं। इसके साथ ही जो विद्यार्थी रेगुलर दाखिला से वंचित रह गए। वे दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत फॉर्म भर रहे हैं। साइबर कैफे में रोजाना 80 से 90 फॉर्म भर रहे हैं।

- पंकज शर्मा, संचालक, कॉमन सर्विस सेंटर, कैरू।
------
कॉलेजों में भी जारी फिजिकल काउंसिलिंग
भिवानी। कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों पर फिलहाल भी फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। इसमें विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपने फॉर्म में विषय संयोजन करना है। विषय संयोजना के लिए कॉलेज की ओर से पोर्टल पर सूची साझा की हुई है। इस सूची में दिए विषय के अनुसार ही विद्यार्थी को ऑप्शन भरना है। फॉर्म जमा करने के बाद कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग की सूची जारी की जाएगी, जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थी को ऑनलाइन ही फीस जमा करवानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed