{"_id":"63e3e3ed7e2a3791ad02656b","slug":"dispute-between-two-parties-in-new-ambedkar-colony-attacked-with-sharp-weapons-bhiwani-news-c-21-1-51302-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: न्यू आंबेडकर कॉलोनी में दो पक्षों में हुआ विवाद, तेजधार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: न्यू आंबेडकर कॉलोनी में दो पक्षों में हुआ विवाद, तेजधार हथियारों से किया हमला
Wed, 08 Feb 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के दादरी गेट क्षेत्र की न्यू आंबेडकर कॉलोनी में बुधवार देर शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें युवक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मामले की सूचना पाकर पुलिस की ईवीआर मौके पर पहुंची। जैन पुलिस चौकी की टीम को भी बुलाया गया। विवाद दो समुदाय के युवाओं के बीच हुआ। इससे इलाके में भी तनाव का माहौल बना है।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि न्यू आंबेडकर कॉलोनी निवासी एक युवक ढाणा रोड क्षेत्र की दूसरे समुदाय की एक लड़की भगाकर ले गया था। तभी से दोनों समुदाय के लोगों में तनाव बना हुआ था। बुधवार देर शाम को एक युवक पर लडक़ी पक्ष समुदाय के लोगों ने तलवारों व चाकुओं से हमला कर दिया। युवक ने अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की, मगर आरोपियों ने उसे घेर लिया और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं कॉलोनी में भी तलाशबीनों की भीड़ जुट गई।
वारदात की सूचना पाकर पुलिस की दो ईवीआर मौके पर पहुंची। वहीं जैन पुलिस चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों को नियंत्रित किया। फिलहाल घायल को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस संबंध में जैन पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई प्रवीन ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद