फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Discussion on guarantee related schemes took place in Bawanikheda

Bhiwani News: नेताओं की गारंटी संबंधी योजनाओं पर बवानीखेड़ा में हुई चर्चा

Sat, 28 Sep 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Discussion on guarantee related schemes took place in Bawanikheda
​भिवानी के गांव सिवाड़ा में आयोजित चुनावी जनसभा में मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल।
बवानीखेड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के पक्ष में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। शनिवार कांग्रेस ने बवानीखेड़ा में प्रेसवार्ता की। जिसमें पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज और सांसद प्रमोद तिवारी ने हिस्सा लिया। जिसमें कांग्रेस की गारंटी योजनाओं और प्रदीप नरवाल के विकास के एजेंडे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी के विकास के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि बवानीखेड़ा के समग्र विकास के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस की गारंटी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की, जिसमें रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को प्राथमिकता दी गई है। जनसंपर्क अभियान में प्रदीप नरवाल ने सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न गांवों का दौरा किया। उनका जनसंपर्क जीता खेड़ी, सिकंदरपुर, ढाणी, ढाणी कैशला ढाणी चोरटापुर, सिवाड़ा, बड़सी में चला। उन्होंने अपने क्षेत्रीय विकास की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बवानीखेड़ा का हर नागरिक मेरे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य यहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन


वकीलों के लिए नए चैंबर एवं वकील काॅलोनी का करवाया जाएगा निर्माण : इंदु शर्मा

भिवानी। भिवानी बार एसोसिएशन ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी इंदु शर्मा का एडवोकेट सभागार में स्वागत किया। इंदु शर्मा ने सभागार में बैठे वकीलों को बताया कि भिवानी में टूटी सड़कें, सीवर की समस्या, गंदगी, आवारा पशु, पेयजल की किल्लत समस्याओं की लंबी फेहरिस्त है जो यहां के नुमाइंदों की सुस्ती के कारण है। उन्होंने कहा कि जनता के उमड़ते प्यार प्रेम से साबित हो रहा है कि भिवानी अब बदलाव के लिए तैयार हो चुकी है। इंदु शर्मा ने कहा कि कंज्यूमर कोर्ट जो लाइन पार है उसको भी शहर के बीच लाया जाएगा जिससे आमजन को परेशानी ना हो। इसके अलावा वकीलों के नए चैंबर भी बनाए जाएंगे। इन्होंने कहा कि आप की सरकार आने पर वकीलों के लिए भी अच्छी जमीन देखकर वकील काॅलोनी का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके ससुर और पति भी इसी बार एसोसिएशन के सदस्य हैं इसलिए वकीलों का भी फर्ज बनता है कि अपने सदस्यों की तरफ ध्यान देते हुए आम आदमी पार्टी को वोट दिए जाए। इसके अलावा मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाए, बेहतर कानून व्यवस्था, महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, महिलाओं को हर महीने सम्मान भत्ता, मोहल्ला क्लिनिक आदि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर आमजन को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, उप प्रधान एडवोकेट रवि राय, सचिव दीपक तंवर, ऑडिटर एडवोकेट रविंद्र ग्रेवाल, एडवोकेट गोपीराम वशिष्ठ, एडवोकेट दलबीर शर्मा, एडवोकेट हरेंद्र भालोठिया, एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स, एडवोकेट कांति कौशिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed