फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dirty water, suply, problam in ward, health

आफत बनी गंदे पानी की सप्लाई

Tue, 12 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 12 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारणा आधा दर्जन वार्डों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। दरअसल सप्लाई में ही गंदा पानी आता है और लोगों को मजबूरी में यहीं इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वार्ड सात, आठ, नौ, 13 में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे कस्बावासी काफी परेशान हैं। सप्लाई किया जा रहा पानी इतना गंदा है कि उसे पीना तो दूर कपड़े साफ करने या अन्य कार्यों में भी प्रयोग नहीं किया जा सकता है। पानी से तेज दुर्गंध भी आती है। पिछले सप्ताह आई बारिश के दौरान लीकेज से यह समस्या आ रही है। कस्बे के वार्ड आठ और तेरह में तो हालात इससे भी बदतर हैं। वार्ड आठ और 13 में पिछले दिनों सीवरेज की लाईन बिछाई गई थी। सीवरेज की लाईन बिछाते समय कई जगहों से पानी सप्लाई की पाइप भी टूट गई। जिसके कारण गंदे नालों का पानी सप्लाई में घुल कर घरों तक पहुंचने लगा। वार्ड आठ निवासी दीनबंधु, टींकू, रामोतार, विजय, मुन्नी, ओमपति, दयावंती, भीमसेन, संतोष, विकास, सुरेश,ओमप्रकाश,नीरज,शिवचरण आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से घरों में बिल्कुल गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन


फैल सकती हैं बीमारियां
कस्बे के सामान्य अस्पताल के मुख्य चिकित्सक नीरज कौशिक ने बताया कि गंदे पानी से कई संक्रमण से संबंधित बिमारियां हो सकती हैं। जिनमें त्वचा की बीमारियां, सांस से संबंधित बीमारियां,  हैजा, पीलिया, दाद, खाज, खुजली जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं अगर ज्यादा गंदा पानी है तो उससे व्यक्ति का लीवर भी संक्रमित हो सकता है जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जन स्वास्थय विभाग के कार्यकारी उपमंडल अभियंता प्रदुमन सिंह ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनको पानी गंदा आने की कोई शिकायत नहीं मिली है। जब शिकायत मिलेगी तो लीकेज को ठीक कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से स्वच्छ पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed