{"_id":"577bfa9e4f1c1bd7497f9a82","slug":"dirty-water-suply-in-colonyes-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से दूषित पानी पी रहे पांच मोहल्लों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से दूषित पानी पी रहे पांच मोहल्लों के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
गंदे पानी की सप्लाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांच मोहल्लों में पिछले 10 दिन से सीवरयुक्त काले पानी की आपूर्ति हो रही है। यह पानी पीना तो दूर नल खोलते ही पूरे घर में दुर्गंध फैल जाती है। समस्या का समाधान न होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग बाजार से कैंपर खरीदने लगे हैं। रोजाना नलों से पीले और काले पानी की सप्लाई होने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का खौफ भी सताने लगा है। दो-तीन परिवार डायरिया की चपेट में आ चुके हैं।
दूषित जलापूर्ति प्रभावित पांचों मोहल्ले नया बाजार क्षेत्र के हैं। इन मोहल्लों में यूं तो यह समस्या करीब दो माह से है। बीच में कुछ दिन साफ पानी की आपूर्ति हुई। लेकिन, पिछले 10-12 दिन से दोबारा नलों में सीवरयुक्त काला पानी आने लगा। दूषित पानी की समस्या नया बाजार के मेन चौक, महमियों की गली, भूतों की गली, लंबी गली व नीम चौक मोहल्ले के लोग त्रस्त है। दो-तीन परिवार तो संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ चुके। उल्टी, दस्त, पेट संबंधी बीमारी आदि के कारण काफी समस्या हो रही है।
विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा
नया बाजार स्थित चर्च के साथ वाली गली के निवासी बिमला, गीता, ओमपती, सीमा, जोगेंद्र, संजय, बीना, बीरमति आदि ने अमर उजाला को बताया कि गत कई दिनों से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। नल से बाल्टी, टब में पानी भरने पर दुर्गंध आती है। एक घंटे की सप्लाई में आखिर में नहाने, कपड़े धोने आदि दैनिक कार्यों के लिए बमुश्किल दो-चार बाल्टी पानी भरते हैं। पीने के पानी अन्य जगहों से कैंपर व घड़े में लाने को मजबूर हैं। कालोनीवासी महिलाओं ने गंदे पानी की भरी बोतलें, बाल्टी दिखाते हुए रोष प्रकट कर विभाग को जल्द साफ पानी की सप्लाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन
दो-दो महीनों तक नहीं होती नालियों की सफाई
कॉलोनीवासी सावित्री, मीना, सरोज, पूनम, कृष्णा, कमला, निर्मला, सीता, सुनिता ने बताया कि कॉलोनियों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी चरमराई हुई है। सफाई कर्मचारी महीनों-दो महीनों में एक बार नालियों की सफाई करने आते है।ं लेकिन कूड़े का उठान न होने पर, बारिश के कारण दोबारा नालियों में बह जाता है। कई सीवर पर तो ढक्कन भी नहीं लगे, इस कारण कई बार बच्चो, बुजुर्गों के साथ दुर्घटना हो चुकी।