फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dirty water spread in bawanikheda

Bhiwani News: बदहाल व्यवस्था, अनाज मंडी की सड़कों पर जमा सीवर का गंदा पानी

Tue, 23 Apr 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
dirty water spread in bawanikheda
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा की अनाज मंडी के मुख्य रास्ते पर ठप सीवर की वजह से गंदा पानी फैला है। इसी गंदे पानी से होकर मंडी में आने जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं। किसान भी इसी गंदे पानी को पार कर मंडी में फसल लेकर पहुंच रहे हैं। इस वजह से मंडी में पहुंचा अनाज भी प्रदूषित होकर बीमारी के संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है। वहीं मंडी में बदहाल सीवर व्यवस्था की शिकायत के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा अनाज मंडी में आने वाले ट्रक व ट्रैक्टरों की वजह से सड़क के अंदर गहरे गड्ढे बने हैं, जिसके अंदर गंदा पानी जमा हो गया है। वहीं गंदे पानी से आ रही तेज दुर्गंध सांस लेना दूभर कर रही है। अनाज मंडी में गेहूं को कट्टों में भर रही लेबर ने बताया कि चारों तरफ सड़क पर जमा सीवरेज के गंदे पानी से आ रही तेज दुर्गंध और रास्तों में जमा पानी से यहां काम करना मुश्किल हो गया है। वहीं मंडी में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वह कई बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed