{"_id":"678d555d115a4555810b2f6e","slug":"dirty-atmosphere-in-mc-colony-and-old-bharat-nagar-citizens-worried-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-128798-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एमसी कॉलोनी और पुराने भारत नगर में छाया गंदगी का आलम, नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एमसी कॉलोनी और पुराने भारत नगर में छाया गंदगी का आलम, नागरिक परेशान
Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्लॉटों में लगे गंदगी के ढ़ेर दिखाते क्षेत्रवासी।
भिवानी। शहर के वार्ड नंबर 8 के तहत एमसी कॉलोनी व पुराने भारत नगर में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे शहर का पॉश इलाका माने जाने वाले एमसी कॉलोनी के लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसी के विरोध में वेटरन संगठन ने रविवार को रोष जताया। इनलोगों ने सांसद, विधायक व जिला प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की।
वेटरन संगठन भिवानी के प्रधान सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने बताया कि यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हालात यह बने हुए है यहां पर बेसहारा पशु गंदगी के ढेर पर बैठे रहते हैं। पशुओं के झगड़े की चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां से गुजरना भी राहगीरों के लिए दूभर हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां पर लगे कचरे के ढेर के चलते महामारी फैलने का भय भी बना हुआ है। लेकिन सरकार के जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार के जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारी स्वच्छ शहर के नाम पर बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन यदि जमीनी हकीकत पर देखा जाए तो स्वच्छ शहर का अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इस समस्या की तरफ ध्यान देने की मांग की। इस अवसर पर गुलशन जुनेजा, पंकज दुकानदार, जयपाल बिरेंद्र, सेवानिवृत्त तहसीलदार सांगवा मौजूद रहे।