फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dinod's Reena won bronze medal in Kurash event

Bhiwani News: राज्यस्तरीय कुराश स्पर्धा में दिनोद की रीना ने जीता कांस्य पदक

Thu, 19 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Dinod's Reena won bronze medal in Kurash event
 गांव दिनोद भिवानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विजेता छात्रा को सम्मानित करता
भिवानी। गांव दिनोद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा रीना ने राज्यस्तरीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन जींद जिले के गांव दनौदा में 15 सितंबर को किया गया था। खिलाड़ी रीना ने बताया कि इस सफलता के बाद वह राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की प्राचार्य सीमा कुमारी ने फूल मालाओं से छात्रा का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में रीना बेहतर प्रदर्शन करेगी। पूर्व में रीना जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता संजय सैनी, त्रिलोक गाबा, सुनीता श्योराण, विजय कुमार, ममता पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन



राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भिवानी जिले को मिला तीसरा स्थान
भिवानी। फरीदाबाद में 57वीं राज्य स्तरीयस्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया गया। पीटीआई प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गांव भाखड़ा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय से नीशूका व अंजु ने भाग लिया था। इसके अलावा दो छात्राएं आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जूई खुर्द की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भिवानी जिला को तृतीय स्थान मिला। 57वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की तलवार बाजी प्रतियोगिता में उनके विद्यालय से अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 आयु वर्ग की छात्राओंं ने भाग लिया था। छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय मुख्याध्यापक कमल सिंह ने बताया कि बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपना परचम लहरा रही हैं, जो गर्व की बात है। इस अवसर पर राजेश कुमार, मुकेश कुमार, देवेंद्र, शोभा प्रधान, सुनील कुमारी, विनोद शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed