फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   digvija chautala commented on congress

Bhiwani News: प्रदेश की भाजपा सरकार और कांग्रेस पर बरसे दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
digvija chautala commented on congress
बारिश के बीच बवावीखेड़ा में दिग्विजय चौटाला ने युवा जोड़ो अभियान की शुरुआत की, सभा में कार्यकर्ता भी भीगते हुए डटे रहे
विज्ञापन

भाजपा के एमएलए व मंत्रियों की चपरासी भी नहीं करते सुनवाई
प्रदेश में हुड्डा ने पुत्र मोह में सब कुछ डूबो दिया
फोटो: 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा (भिवानी)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव आएगा और दुष्यंत मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर किसान, कमेरे और गरीब की सरकार होगी।
जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवा जोड़ो अभियान के तहत बवानीखेड़ा व तोशाम हलके के कई गांवों का दौरे किया। इस दौरान तेज बारिश के बावजूद दिग्विजय ने दौरे जारी रखे। कार्यकर्ता भी बारिश में डटे रहे। बाइक जत्थे के साथ दिग्विजय को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। सभा में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज बारिश के बीच जारी कार्यक्रमों से चौटाला साहब के कहे अनुसार तय हो गया कि हम गर्मी या सर्दी की परवाह किए बैगर हम देवीलाल की नीतियों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं की ये ताकत बदलाव लाएगी और दुष्यंत चौटाला सीएम बनेंंगे। फिर प्रदेश में किसान, कमेरे व गरीब की सरकार होगी। वहीं, लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया। हुड्डा को उन्होंने मार्केट का नया प्रोजेक्ट बता डाला। दिग्विजय ने कहा कि जनता नए प्रोजेक्ट के झांसे में आ गई थी। हुड्डा ने पुत्र मोह में सब डूबो दिया। हुड्डा सैलजा जैसी नेताओं को साथ लेकर चलते और हर हलके में 10-10 टिकट न बांटते तो बीजेपी खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने हरियाणा सरकार व सीएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकार में गुंडे न गुंडागर्दी छोड़ रहे और न हरियाणा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के एमएलए या मंत्रियों की चपरासी भी नहीं सुनता। साथ ही दिग्विजय ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी पर कहा कि राव साहब बड़े नेता हैं पर वो लॉबिंग तक सीमित न रहें। एक पड़ाव आता है, जब राजनीति में विरोध कर लड़ाई लड़नी रहती है। उन्होंने कहा कि जो नेता लड़ाई लड़ता है, जनता उसी का साथ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed