फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   died in Hansi hospital

Bhiwani News: गाड़ी में कट्टे लोड करते हुए नीचे गिरा मजदूर, हांसी के अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
died in Hansi hospital
भिवानी। भिवानी के गोदाम में गाड़ी लोड करने के दौरान नीचे गिरने से एक मजदूर को गंभीर चोटें आईं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर छोड़ दिया। लेकिन उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे हांसी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई संदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सुंगरपुर निवासी उसका भाई कृष्ण (40) रोजाना की तरह ही भिवानी स्थित गोदाम में गाड़ी लोड करने के काम पर गया था। वीरवार को भी वह काम पर गया था। गाड़ी लोड करते समय वह नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कृष्ण के परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने अस्पताल में सिर में लगी चोट पर टांके लगवाकर ऑटो रिक्शा से उसे घर छोड़ दिया। जब उसे घर छोड़ा गया वह अर्ध बेहोशी की हालत में था। उसकी ज्यादा हालत बिगड़ी तो परिजनों ने ग्रामीणों व गांव के सरपंच काे बुलाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए हांसी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल काटने की मजदूरी से घर लौटी पत्नी को बेसुध मिला पति
कृष्ण की पत्नी दया दिन में खेतों में गेहूं की दिहाड़ी पर फसल कटाई के लिए गई हुई थी। शाम को जब घर लौटी तो उसका पति चारपाई पर बेसुध पड़ा था और सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसने अपनी सास से पूछा तो बताया कि दोपहर को उसे ठेकेदार छोड़कर गया था। ठेकेदार ने इलाज के पैसे देने से भी मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हांसी के अस्पताल ले गए जहां पर कृष्ण ने दम तोड़ दिया।


मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
अनाज मंडी पुलिस चौकी में मृतक के भाई संदीप के बयान दर्ज किए गए। वहीं इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत मामले की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed