फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diamonds and gold ornaments worth five crores stolen from mining officer's house

खनन अधिकारी के मकान से पांच करोड़ के हीरे और सोने के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Diamonds and gold ornaments worth five crores stolen from mining officer's house
भिवानी। एक महिला ने दो महिलाओं व एक व्यक्ति पर खनन अधिकारी अपने पति को ब्लैकमेलिंग कर फंसाने और घर से हीरे और सोने के आभूषण गायब किए जाने के आरोप लगा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दी है। चोरी गए गहनों की कीमत पांच करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, महिला ने अपने पति को भी आरोपियों के दबाव में बताया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बाद तोशाम थाने की पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं सहित आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाने में दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उनके पति खनन अधिकारी हैं। उसके पति के किराये के घर में दो नौकरानियां हैं। मकान का मालिक भी उनसे मिला है। इन तीनों ने मिलकर उनके पति को ब्लैकमेल किया है। उन्होंने पहले भी नौकरानियों को घर से निकलवाने के लिए पुलिस व कंपनी प्रबंधन की मदद ली, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मार्च में सप्ताह भर के लिए वह तोशाम आई, तो उसे पता चला कि उसके सोने और हीरे के गहने गायब थे, जिनकी कीमत करीब पांच करोड़ पांच लाख रुपये थी।
विज्ञापन

इन गहनों के बारे में उसने पति से भी पूछा, मगर उसका पति उन नौकरानियों द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने पर दबाव में चुप रहा। महिला का आरोप है कि दोनों नौकरानियों व मकान मालिक ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया है। इस संबंध में उसने तोशाम पुलिस को शिकायत दी, मगर तोशाम थाने की पुलिस की भी आरोपियों से मिलीभगत थी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद एसपी कार्यालय से निर्देश के बाद तोशाम पुलिस थाने में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी दोनों महिलाओं व मकान मालिक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया। तोशाम पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने हनीट्रैप के लगाए आरोप
महिला ने नौकरानियों पर हनीट्रैप के भी आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त महिलाओं ने उसके पति को अपने जाल में फंसाया और उनके साथ ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। अब भी उसका पति इनके दबाव में है। ब्लैकमेलिंग करके ही उसके पति को अपने काबू में किया गया है।

वर्जन:::
महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला ने कुछ गंभीर आरोप भी लगाए है। आभूषण चोरी होने के आरोप लगाए है, जिसके आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, एसएचओ, तोशाम पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed