फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dharedu's PTI Praveen Bhardwaj was honored by Chief Minister Nayab Saini.

Bhiwani News: धारेडू के पीटीआई प्रवीण भारद्वाज को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dharedu's PTI Praveen Bhardwaj was honored by Chief Minister Nayab Saini.
पीटीआई प्रवीण भारद्वाज।
भिवानी। गांव धारेडू निवासी पीटीआई शिक्षक प्रवीण भारद्वाज को 38वें नेशनल खेलों की नेटबाल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सात लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रवीण वर्तमान में गांव भाखड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पीटीआई शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें बीते वर्ष उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल खेलों की नेटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने पर प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि यह पदक उन सभी बच्चों को समर्पित है जो सरकारी स्कूलों के मैदान में मेहनत और पसीना बहाते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन के प्रधान हरिओम कौशिक को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों यह सम्मान पाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सात लाख रुपये की यह राशि केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी की कड़ी मेहनत, संघर्ष और मैदान पर बहाए गए पसीने का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed