{"_id":"69ac6456b3e4fc33ee074abb","slug":"dhananas-ujjwal-secured-174th-rank-in-upsc-and-milakpurs-daughter-in-law-preeti-yadav-secured-288th-rank-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147780-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यूपीएससी में धनाना के उज्ज्वल को 174वीं और मिलकपुर की बहू प्रीति यादव को 288वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यूपीएससी में धनाना के उज्ज्वल को 174वीं और मिलकपुर की बहू प्रीति यादव को 288वीं रैंक
विज्ञापन
उज्जवल घणघस।
भिवानी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के गांव धनाना के उज्ज्वल और मिलकपुर की बहू प्रीति यादव ने सफलता हासिल की है। उज्ज्वल ने 174वीं रैंक और प्रीति यादव ने 288वीं रैंक प्राप्त की है। उज्ज्वल के पिता प्रदीप ने बताया कि उनके बेटे ने यह सफलता सेल्फ स्टडी के माध्यम से हासिल की है।
वह प्रतिदिन करीब 14 घंटे पढ़ाई करता था। उज्ज्वल के पिता प्रदीप दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं जबकि उनके दादा हरीराम सेवानिवृत्त पीटीआई हैं।प्रीति यादव ने दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2024 में उन्होंने 709वीं रैंक हासिल की थी और फिलहाल इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। प्रीति के ससुर वृषभान यादव ने बताया कि रविवार को महिला दिवस के अवसर पर प्रीति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी।
प्रीति के पति हैं नमो भारत रैपिड रेलवे में कार्यरत
प्रीति के पति अमनदीप यादव नमो भारत रैपिड रेलवे में स्टेशन कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके ससुर वृषभान यादव वायुसेना से फ्लाइंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रीति के पिता भी वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
एचसीएस परीक्षा भी कर चुकी हैं पास
प्रीति यादव ने वर्ष 2023 में एचसीएस परीक्षा पास कर बीडीपीओ पद के लिए चयनित हुई थीं लेकिन उन्होंने यह पद ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और वर्ष 2024 में यूपीएससी परीक्षा पास की। इसके बाद वर्ष 2025 में दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास करते हुए अपने स्कोर में सुधार किया और 288वीं रैंक हासिल की।
एमटेक पास हैं प्रीति यादव
प्रीति यादव की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु से एमटेक की पढ़ाई की। एमटेक के बाद प्रीति ने आठ वर्षों तक इंफोसिस में कार्य किया और नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी करते हुए ही उन्होंने यह सफलता हासिल की।