{"_id":"6075f67d8ebc3ec3982c9ba0","slug":"devlopment-bhiwani-news-rtk6043356123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनोद रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनोद रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
रेलवे पुल निर्माण का शुभारंभ करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य । संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य का सांसद धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। यहां आरओबी की मांग काफी लंबे समय से उठ रही थी। आरओबी निर्माण होने के बाद से करीब 60 हजार की आबादी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 25 करोड़ रुपये की लागत से ये आरओबी 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
रेल ओवर ब्रिज का शुभारंभ करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यहां के 60 हजार की आबादी को रेलवे गेट बार-बार बंद होने पर जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता था। इस स्थान पर आरओबी निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके लिए कई आंदोलन भी बीते समय में हो चुके थे। लेकिन लोगों की इस समस्या को देखकर सरकार द्वारा प्रयास किए गए। जिसके फलस्वरूप मंगलवार को नवरात्रि के प्रथम दिवस पर इस आरओबी के निर्माण की शुरूआत कर दी गई है।
महापंचायत के संयोजक लाला पहलवान, मीडिया प्रभारी शिव कुमार गोठवाल पूर्व पार्षद व रोहताश वर्मा ने आरओबी निर्माण कार्य शुरू होने पर सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ सहित भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं का भी आभार प्रकट किया।