फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Development work will be done in Tosham with 11 crores: Shruti Chaudhary

तोशाम में 11 करोड़ से होंगे विकास कार्य : श्रुति चौधरी

Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Tosham with 11 crores: Shruti Chaudhary
तोशाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी। 
तोशाम। महिला एवं बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के स्वर्णिम युग के रूप में जाने जाएंगे। पीएम मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया है और भारत को एक पहचान दी है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तोशाम में 11 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को पंचायत घर तोशाम में केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पर आयोजित संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल बहुत शानदार रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक बन चुका है। पीएम मोदी ने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिससे गरीबों और वंचितों को काफी लाभ हुआ है। वह भारत के लोगों को अपना परिवार मानते हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेल तक पानी दिया जा रहा है। किसानों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरपंच राजेश तंवर व अनूप कुमार ने पगड़ी पहनाकर कैबिनेट मंत्री का सम्मान किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर एसडीएम डॉ अशवीर नैन, वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल, सज्जन संडवा, जेपी हसानियां, वजीर डाडम, महेंद्र नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed