फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dev Uthani Ekadashi today, hundreds of couples will tie the knot

देव उठनी एकादशी आज: प्रणय सूत्र में बंधेंगे सैकड़ों जोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi today, hundreds of couples will tie the knot
भिवानी। पिछले चार माह से बंद पड़े विवाह समारोह की शुरुआत चार नवंबर को देव उठनी एकादशी से होगी जिस पर सैकड़ों जोड़े प्रणय सूत्र में बंधेंगे। पंडितों व मैरिज गार्डन संचालकों की माने तो देवउठनी पर जिले में 500 से अधिक शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बड़ा मुहूर्त होने से इन दिनों मैरिज गार्डनों की बुकिंग व ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं व युवतियों का तांता लगा है। विवाह अधिक होने से शादियों के लिए वाहन, घोड़ी, बैंडबाजे, फोटोग्राफर सहित हलवाई, टेंट, मैरिज गार्डन, कैटरिंग की एडवांस बुकिंग होने से वर-वधू पक्षों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार में कपड़े, बर्तन, जेवर, सजावट, खाद्य सामग्री, टेंट, फूल माला सहित अन्य दुकानों पर सामान की बिक्री बढ़ने से व्यापारी उत्साहित हैं। बढ़ते व्यापार के साथ ही लोगों को रोजगार मिलने लगा है। बाजारों में भी चहल-पहल है। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग दुकानों पर उपहार खरीदने में जुटे हैं। दीपोत्सव के बाद देवउठनी एकादशी पर हो रही शादियों को लेकर मैरिज गार्डन संचालक भी खुश हैं। देवउठनी पर होने वाली शादी की बुकिंग 6 माह पहले ही हो चुकी है। बुकिंग करने आए करीब 5 से 7 आयोजकों को निराश लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कपड़े, टेंट की दुकानों पर भी भीड़
विवाह समारोह आने के साथ ही शहर के कपड़ा बाजार व रेडिमेड कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। रोजाना करीब दो से तीन विवाह वाले परिवार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। जिले के सभी टेंट व्यापारियों की एडवांस बुकिंग है। फ्लावर्स डेकोरेटर्स, लाइट डेकोरेटर्स, सूट सिलने वाले टेलरों का भी व्यापार जोर पकड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed