फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deupty commissioner spoke that we should clean city like a our house

शहर को भी घर की तरह स्वच्छ रखें : ढिल्लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deupty commissioner spoke that we should clean city like a our house
शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में संगठनों के पदाधिकारियों से बात करते उपायुक्त आरएस ढिल्लो। विज्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर को गंदगी से मुक्त कर स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए उपायुक्त आरएस ढिल्लो की अध्यक्षता में शुक्रवार को धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और रेजीडेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन के की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में आमजन की भागीदारी व सहयोग जरूरी है। उपायुक्त ने प्रतिनिधियों से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सुझाव मांगे। उपायुक्त ने कहा कि शहर यहां के निवासियों के लिए एक घर की तरह है और हम जिस घर में रहते हैं, उसको कभी गंदा नहीं देखना चाहते। इसके लिए हम वहां की नियमित रूप से सफाई करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शहर में कचरा प्वाइंट पर लगातार सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ धार्मिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। धर्म गुरुओं द्वारा लोगों को गंदगी नहीं फैलाने का भी संदेश भी दिया जाए, ताकि लोगों के मानस पटल पर प्रभाव पड़े।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद जहर गिरी आश्रम से महंत कैलाश गिरी ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि वे उनके क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और जिला प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे। बैठक मेें मौजूद देवसर माता मंदिर धाम के प्रधान रमेश तंवर, पहाड़ी माता मंदिर लोहारू से प्रतिनिधि आशीष कुमार, डेरा सच्चा सौदा से घनश्याम व राजकुमार ने भी उपायुक्त को हर संभव सहयोग करने व लोगों को इस बारे में जागरूक करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार से सेक्टर 13 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान रामकिशन शर्मा और सेक्टर 23 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक महेंद्र सिंह श्योराण ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि स्वच्छता अभियान में सहयोग करेंगे। समाज सेवी राकेश मिश्रा ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed